ब्रेकिंग बाराबंकी –
लखनऊ से आई सीबीआई की एंटी करेप्शन टीम ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फतेहपुर शाखा में डाली रेड।
यूनियन बैंक आफ इण्डिया कर्मी मुन्ना शुक्ला द्वारा काली कमाई करके बनाई करोड़ो की सम्पत्ति का कच्चा चिठ्ठा की तलाश में बैंक की शाखा पहुंची सीबीआई के अधिकारी, सीबीआई टीम के अधिकारी कैमरे पर मामले में कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए!

आठ साल पूर्व से यूनियन बैंक आफ इण्डिया की फतेहपुर शाखा में तैनात है बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बल्लोंपुर गाँव निवासी है आरोपी बैककर्मी मुन्ना शुक्ला।

बैककर्मी मुन्ना शुक्ला ने कुछ ही वर्ष में लखनऊ , बाराबंकी , फतेहपुर में करोड़ो की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति।

केसीसी में करोडो के भरष्टाचार की शिकायत के आरोप में यूनियन बैंक आफ इण्डिया और आरोपी मुन्ना शुक्ला के कई ठिकानो पर लखनऊ से आई सीबीआई की एंटी करेप्शन टीम टीम के अधिकारी घंटो से कर रहे है छापेमारी।
कागजो और बैंक के खातों में आरोपी मुन्ना शुक्ला के खिलाफ सबूत तलाशने में घंटो से जूझ रहे है सीबीआई टीम के अधिकारी ।
बाराबंकी के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा फतेहपुर में स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया का मामला ।
वीडियो और ब्रेकिंग दोनों मे
ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी