महाशिवरात्रि पर को लेकर शांति
समिति की बैठक आयोजित हुई!

आगामी होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आदर्श झाझा थाना में थाना अध्यक्ष राजेश शरण की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से एसडीपीओ रवि शंकर प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिपेश कुमार भाग लिए, थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने आम जनों से पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किए,इस बाबत पर थाने में नौ पुजा समितियों का आवेदन पत्र आया है जिसमें सभी पुजा समितियों को थाना द्वारा लाइसेंस निर्गत करा दिया गया है, समाचार संकलन तक अन्य और भी जगहों से आवेदन फिलहाल नहीं संकलन हों पाया है जिसपर थाना अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि जल्द आवेदन जमा करा दिया जाएं, महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां क्षेत्र वासियों में ख़ुशी का माहौल है तो दुसरी तरफ प्रशासन भी इस पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मुस्तैद है,बीडीओ दिपेश कुमार ने कहा कि अगर किसी प्रकार का आडंबर या असमाजिक तत्वों की खबर आई तों कानून वैसे लोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, बैठक में गौरव सिंह राठौड़ बब्लू सिन्हा मैराज अंसारी पवन राम गुड्डू बंका शैलेश साव अकबर अंसारी मुखिया प्रतिनिधि दीनदयाल साव आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे !