
राष्ट्र सेविका समिति ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शांति नगर गेस्ट हाउस में किया।
–चिकित्सा के माध्यम से लोगो की सेवा करना मेरा धर्म:-डॉ0रविन्द्र चौहान।
एटा,
एटा नगर के शांतिनगर गेस्ट हाउस में राष्ट्र सेविका समिति की अहिल्याबाई शाखा रेलवे रोड एटा द्वारा वन्दनीय सरस्वती ताई आप्टे जी के स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर सेवा बस्ती शान्ती नगर में निःशुक्ल चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा रविन्द्र चौहान ने कहा कि चिकित्सा के माध्यम से लोगो की सेवा करना मेरा धर्म है,अग्नि कर्म चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर विधि से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।कार्यक्रम मेंमंचासीन संजीव पांडेय जिला कार्यवाह एटा, ने कहा कि जनपद एटा में राष्ट्र सेविका समिति महिला स्वास्थ्य एवं स्वाबलम्वन पर अनूठा कार्य कर रही है।मंचासीन अतिथि आशुतोष भाईसाहब समरसता प्रमुख ने कहा कि सेवा कार्यों से ही समाज में भेदभाव उंच नीच की भावना खत्म होती है और समाज में समता, समरसता का विकास होता है। मानवेन्द्र भाईसाहब नगर प्रचारक ने वन्दनीय सरस्वती ताई आप्टे जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें सेवा की प्रतिमूर्ति बताया। राष्ट्र सेविका समिति की सह जिला कार्यवाहिका अलका शर्मा ने ताईजी को श्रद्धांजलि दी और किशोरी बहिनों को पाश्चात्य संस्कृति के मकड़जाल से बचाने पर जोर डाला। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती किरन शर्मा सह नगर कार्यवाहिका ने तथा संचालन कुसुम वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाहिका विमलेश तिवारी, सुभ्रा सिंह, नम्रता, सुषमा डा0 यज्ञेश, भारती, सोमवती, मोहिनी, राममूर्ति देवी, मिथलेश, सावित्री, पल्लवी ,रेनू ,उमाकान्ती , मुन्नीदेवी,सरिता एडवोकेट,सहयोगी पंकज उपाध्यय एडवोकेट, देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।