फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–

देर रात्रि टैक्टर व कार की हुई जोरदार भिड़ंत में 2 बारातियों की हुई मौत
कार सवार तीन बारातियो समेत कई लीग हुए घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती
जिला अस्पताल लोहिया में कार सवार 2 बारातियों को ईएमओ ने किया मृत घोषित
जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया से राहुल की बारात आ रही थी फर्रुखाबाद
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बघौना भट्टा के पास ट्रैक्टर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई
सामने की सीट पर बैठे दोनों ही व्यक्ति नहीं लगाए थे सीट बेल्ट इस कारण से नहीं खुल सका एयर बैग – सूत्र
जोरदार भिड़ंत में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दो हिस्सों में बंटा और कार उड़े परखच्चे
जिला अस्पताल लोहिया में ईएमओ डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल बाराती इसरार अहमद व कार चालक विनीत सक्सेना को किया मृत घोषित
घायल बाराती वीरेंद्र प्रताप सिंह व ट्रैक्टर पर सवार मजदूर कालीचरण का जिला अस्पताल में इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार
थाना नवाबगंज क्षेत्र में नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर बघौना भट्टा के पास का मामला