विभिन्न परीक्षा केन्द्रो व स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया

राजेश कुमार शास्त्री

विभिन्न परीक्षा केन्द्रो व स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें यू0पी0 बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रो व स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज तेतरी बाजार व जवाहर लाल नेहरु स्मारक इण्टर कालेज नौगढ़ सिद्धार्थनगर परीक्षा केन्द्र व स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया और परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया ।

पुलिस अधीक्षक नें परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया । सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks