
स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हुए हमले के प्रयास के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग को लेकर अधिवक्ता जन के प्रतिनिधि मंडल ने अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय को दिया ज्ञापन।
वाराणसी से जुबेर खान बागी की खास रिपोर्ट।
वाराणसी-16 फरवरी 2023 को दिन में 11:30 बजे अधिवक्ता जन वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय संतोष कुमार सिंह से मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हुए जानलेवा हमले के प्रयास, स्याही फेंकने, काली पट्टी दिखाने और रास्ता रोकने के जिम्मेदार अवांछित तत्वों तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रक दिया।
अपर पुलिस आयुक्त ने दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश यादव, एडवोकेट नागेंद्र कुमार यादव, एडवोकेट हरीश चंद्र मौर्य, एडवोकेट रवि शंकर ,एडवोकेट श्रीदत्त, एडवोकेट राजेश कुमार, एडवोकेट ऋषभ वर्मा, एडवोकेट बीरबली, एडवोकेट कृष्ण कुमार, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता बंधु शामिल रहे।
अधिवक्ता गणों ने मीडिया को बताया कि अगर एफ आई आर दर्ज नहीं होगा तो न्यायालय से दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।