गेहूं और सस्ता होने की उम्मीद
महंगाई पर चौतरफा

गेहूं और सस्ता होने की उम्मीद
महंगाई पर चौतरफा

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि केंद्र के खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने के फैसले के बाद थोक और खुदरा बाजारों में गेहूं की कीमतों में करीब पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।
16/02/2023

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दरों को कम करने के लिए यदि जरूरी हुआ, तो और कदम उठाए जाएंगे। चोपड़ा ने कहा कि देशभर में बुधवार को 15 लाख टन गेहूं की दूसरे दौर की नीलामी हो रही है।

उन्होंने कहा, जनवरी में मुक्त बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) की घोषणा के बाद से गेहूं की कीमतें नीचे आ गई हैं। थोक मूल्य 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर लगभग 2,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है, जबकि खुदरा मूल्य 3,300-3,400 रुपये प्से घटकर 2,800-2,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। पिछले महीने, सरकार ने कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए बफर स्टॉक से खुले बाजार में गेहूं बेचने की घोषणा की थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks