ज्ञान के साथ उसका संप्रेषण भी आवश्यक है

ज्ञान के साथ उसका संप्रेषण भी आवश्यक है।

रिपोर्ट जमील अख्तर वाराणसी

आज 15/02/2023 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र कल्याण संकाय के द्वारा चल रहे कम्युनिकेशन स्किल विषय पर स्पीक एंड शाइन नामक वर्कशॉप का समापन किया गया । 2 दिनों तक चल रहे इस वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति ने की और उन्होंने बताया कि ज्ञान के साथ-साथ उसके संप्रेषण के महत्व को समझने की आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे कार्यक्रम बच्चों की मदद करेंगे। छात्र कल्याण संकाय के समन्वयक प्रोफेसर के के सिंह ने सभी का स्वागत किया और साथ ही कार्यक्रम के मुख्य इंस्ट्रक्टर और मेंटोर श्री आनंद राय जी को बुके देकर उनका सम्मान करते हुए उनके द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति धन्यवाद दिया। संचालन वर्कशॉप की संयोजिका प्रोफेसर नंदिनी सिंह ने किया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर निशा सिंह, प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह , अनुशासक प्रोफेसर अमिता , प्रोफेसर नीरज धनकड प्रोफेसर संगीता घोष एवं अन्य शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कोलकाता के स्पीकोफाई संस्था से आए हुए श्री अनिंद्य रॉय जी ने छात्र-छात्राओं को बेहतर कम्युनिकेशन, विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा में किस प्रकार बेहतर ढंग से संवाद किया जा सकता है या किया जाना चाहिए विषय पर शिक्षित किया। वर्कशॉप में विभिन्न संकाय और विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।कार्यक्रम की समन्वयक और संचालिका प्रोफ़ेसर नंदिनी सिंह ने बताया कि speak and shine कार्यक्रम की सफलता और इसके महत्व को देखते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम और वर्कशॉप छात्र हित में चलाए जाते रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks