राजेश कुमार शास्त्री
पुलिस नें एक परिवार को विखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर । महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक परिवार को बिखरने से बचा लिया । अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 03 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिसमें परामर्श के बाद 01 पत्रावली का सफल निस्तारण कर परिवार को बिखरने से बचाया गया तथा शेष 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है
एक परिवार के आरफा खातून पत्नी मकबूल साकिन बर्डपुर नंबर 4 टोला फसादीपुर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर।
को बिखरने से बचाने मे महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान ,म0आ0 नेहा सिंह, व म0आ0 प्रियम्बदा सिंह व म0आ0 प्रतीची शुक्ला म0आ 0 कौशिल्या मद्धेशिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।-