स्टूडेंट एक्टिविटी क्लब एवं न्यूज़लेटर विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को उभारने में सहायक: प्रो. आनंद कुमार त्यागी।

आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ द्वारा विश्वविद्यालय ऐक्टिविटी क्लब के पहले विंग के रूप में मनोमय नामक “मनोविज्ञान ऐक्टिविटी क्लब” के उद्घाटन समारोह का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में शिक्षाशास्त्र संकाय के सभागार में किया गया। प्रोफेसर रश्मि सिंह, अध्यक्ष मनोविज्ञान के कुशल मार्गदर्शन में इस आयोजन को मूर्तरूप विभाग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री हरीश चंद जी ने ऐक्टिविटी क्लब के प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नवरत्न सिंह, वित्त अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा तथा कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत दीप प्रज्वलन, कलशोंत्सव माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना से की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह मैडम द्वारा मंचासीन अतिथियों के स्वागत के उपरान्त मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों (राहुल सरोज, श्रुति गुप्ता एवं दीपक) द्वारा निर्मित “लोगो” का अनावरण किया गया, जिसके पृष्ठभूमि की जानकारी डॉ. मुकेश कुमार पंथ द्वारा की गयी। तदोपरांत प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय तथा विद्यार्थियों इवा सेठ, श्रुति गुप्ता, वीणा मौर्य एवं मांधाता मिश्रा संपादक मंडल के सदस्यों द्वारा ‘साईकीविद्या’ नाम से प्रकाशित जनवरी – जून 2022 अंक की छमाही न्यूजलेटर का अनावरण माननीय कुलपति एंव सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। न्यूज़लेटर के वर्तमान स्वरूप की पीछे की यात्रा , उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं के बारे में मुख्य संपादक प्रो. रश्मि सिंह द्वारा विस्तार से बताया गया, उन्होंने बताया कि साइकिविद्या अपने आप में एक अनोखा नाम ह जिसका पेटेंट भी विभाग द्वारा कराए जाने की योजना है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे माननीय कुलपति ने मनोविज्ञान विभाग द्वारा लिए गए इन सृजनात्मक कदमों के लिए समस्त विभाग को बधाई दी एवं भविष्य में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस न्यूज़लेटर एवं अन्य सकारात्मक कार्यक्रमों में अपनी सहमति सुनिश्चित कर, इस सुअवसर का लाभ लें, साथ ही साथ ही उन्होंने बताया कि किसी क्लब एवं न्यूज़ लेकर छात्रों का, छात्रों के लिए एवं छात्रों द्वारा संचालित मंच है जो उनके बहुमुखी प्रतिभा को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन में पिछले आरंभिक सत्रों में अन्यान्य कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्र छात्राओं एवं स्वयं सेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य, एकाकी नाटक एवं काव्य आदि विधाओं की प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन में प्रो. अरुण कुमार जायसवाल, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, प्रो. भावना वर्मा, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ दीपमाला सिंह बघेल, डॉ. रश्मि रानी, प्रोफेसर रमा कान्त सिंह आदि आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।