27वें आल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों

27वें आल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने आयेंगे इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायन और आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन।

वाराणसी। आगामी 26 से 29 मार्च 2023 के बीच जीवनदीप शिक्षण समूह, बड़ालालपुर चांदमारी, वाराणसी में आयोजित होने वाले 27वें आल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2022=23 वाराणसी के आयोजन सम्बन्धित तैय्यारियों का पर्यवेक्षण करने के लिये इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायन और आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन आगामी 18 फरवरी 2023 को रात्रि 8 बजे बाबतपुर एअरपोर्ट पर पधारेंगे, जहां वाराणसी कैरम एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ओर से उनकी अगवानी की जायेगी। वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद दोनों अतिथि आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के साथ टूर्नामेंट स्थल जीवनदीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर चादमारी का दौरा करके सभी तरह ब्यवस्था का जायजा लेंगे। तपश्चात अपरान्ह डेढ़ बजे सिंह निकेतन मलदहिया में पत्रकार वार्ता करेंगे। पत्रकार वार्ता के तुरन्त बाद में अपरान्ह तीन बजे आयोजन समिति के स्थानीय सदस्यों के साथ आयोजन सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर गहन विचार विमर्श करने के पश्चात सायं सात बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

उल्लेखनीय बात है कि पहली बार डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के आमंत्रण पर इस नेशनल लेवल के इस चार दिसीय प्रतिष्ठापरक टूर्नामेंट के दौरान पहली बार इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष जोसफ मेयर वाराणसी पधारेंगे। इसके साथ ही आल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष और असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक राकिबुल हुसैन भी वाराणसी पधारने की स्वीकृति देचुके हैं।

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान ही 28 मार्च 2023 को आल इंडिया कैरम फेडरेशन की साधारण सभा और एक्जक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें भी नियोजित होंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks