बनाई रणनीति 20 फरवरी को लखनऊ मे होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन की सफलता के लिए

राजेश कुमार शास्त्री

बनाई रणनीति 20 फरवरी को लखनऊ मे होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन की सफलता के लिए

सिद्धार्थनगर । विकास खन्ड खुनियांव ब्लॉक संसाधन केन्द्र परिसर मे आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। आगामी 20 फरवरी को लखनऊ रमाबाई अम्बेडकर पार्क मे होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।
वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष मनव्वर खान ने कहा लखनऊ में होने वाला महासम्मेलन हम शिक्षामित्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन हमारा भविष्य निर्धारित करेगा।इसलिए सम्मेलन मे ब्लॉक के सभी शिक्षामित्र भाई-बहनों की उपस्थिति आवश्यक है।
महामंत्री धनीराम यादव ने कहा कि दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयास से महासम्मेलन मे प्रतिभाग करने के लिए एक बस की व्ववस्था की गई है जो 19 फरवरी को शाम 7 बजे टिकुईया चौराहे से प्रस्थान करेगी।
सफल संचालन करते हुए सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षामित्र अल्प मानदेय पर शिक्षक के भांति ही पूरे मनोयोग से विद्यालय मे बच्चों का भविष्य संवार रहा है फिर भी शिक्षक की सारी सुविधाएं शिक्षामित्रों को नही मिल रही हैं।इसी प्रकार की तमाम समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा के लिए लखनऊ मे महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी शिक्षामित्र इसको सफल बनाने मे कोई कसर न छोडे।आज से ही इसकी तैयारी मे लग जायें।
बैठक में जयकिशोर गौतम, रामप्रकाश त्रिपाठी, घनश्याम प्रजापति, राकेश कुमार शर्मा, उदयभान सैनी, परवेज अहमद, शैलेन्द्र उपाध्याय, जाकिर हुसैन, मालिक चौधरी, भगवान दीन, शिवकुमार शर्मा, अनिल, ओमप्रकाश गुप्ता, शिशुपाल, राजमणि, राजेश, अब्दुल हक, रामकिशोर, माधव प्रसाद मिश्रा, इरफान, रामानंद वरूण, पप्पू चौधरी, विश्राम चौरसिया आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks