
(एक पैथलॉजी व पांच क्लीनिक किऐ गऐ सील)
एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ अवैध चिकित्सा व्यवसाय डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा आज शहर मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरूद्द चलाऐ गऐ अभियान में एक पैथलॉजी व पांच अवैध क्लीनिक सील किये जाने की बडी कार्यवाही से समूचे जनपद के झौलाछाप चिकित्सकों में हडकंप की स्थिति उतपन्न हो गयी है ! आज बुधवार को डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा शहर के निधौलीकलां रोड पर नगला केवल पर सुमन व कासगंज रोड पर महेश कुमार के विष्णू क्लीनिक एवं पी.ए.सी.बटालियन मारहरा रोड पर राहुल के क्लीनिक तथा वेग नगर रेलवे रोड पर उमेश चन्द्र के क्लीनिक सहित अग्रवाल पैट्रोल पम्प के सामने अरूणा नगर पर डा. सुरेन्द्र कुमार शर्मा के अवैध क्लीनिकों को सील करते हुऐ गिरौरा कासगंज रोड पर यशिका पैथलॉजी को सील कर नोटिस थमाऐ है ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि अभियान निर्बाध गति से निरन्तर जारी रहेगा तथा एफ.आई.आर. भी करायी जाऐगी !