मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आदेश दिए कि आशा-एएनएम से योजनाओं का क्षेत्र में कराएं प्रचार

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आदेश दिए कि आशा-एएनएम से योजनाओं का क्षेत्र में कराएं प्रचार
सीएचसी पर सभी मरीजों के समुचित उपचार पर दें ध्यान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट का अलीगढ़ मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी परिसर में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा। स्टाफ को केंद्र पर आने वाले मरीजों को समुचित उपचार देने को कहा। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

अलीगढ़ मंडलायुक्त ने सीएचसी सकीट के निरीक्षण में आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड की प्रगति, कोल्डचेन, ड्रेसिंग रूम, बीपीएम यूनिट, पीएनसी वार्ड को देखा। लोगों को शासन से संचालित योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जो भी योजनाएं संचालित हैं। उनको आशा, एएनएम सहित अन्य स्टाफ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। संस्थागत प्रसब पर ज्यादा ध्यान दें। मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार किया जाए। निरीक्षण में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ डा. एके बाजपेयी, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार, बीडीओ सकीट, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, एमओआईसी सकीट सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

अधीक्षण अभियंता विद्युत को विभागीय कार्यशैली सुधारने के निर्देशमुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री समूह के भ्रमण के बाद मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने विद्युत अधीक्षक अभियंता को विभागीय कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि भ्रमण में मंत्रिगणों ने जो भी निर्देश दिए गए हैं। उनका अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सीएमओ को गोल्डन कार्ड प्रगति में सुधार करने, बीएसए को ब्लॉक शीतलपुर, अलीगंज, सकीट में बच्चों के शत-प्रतिशत आधार बनाएं, जिससे उनको डीबीटी का लाभ दिया जा सके। पेंशन, पीएम किसान योजना के सफल क्रियान्वयन को आधार सीडिंग कार्रवाई शत-प्रतिशत कराये जाने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना में जनपद की आबादी के सापेक्ष पात्रजनों को चिन्हांकन कर बच्चों को योजना से आच्छादित करें। मण्डलायुक्त ने विधुत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता राजकुमार को विभागीय कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेई, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम सदर शिव कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
निराश्रित गोवंश पकड़ने को कैटल कैचर की व्यवस्था करें

मंडलायुक्त ने ब्लॉक सकीट के मलावन में अस्थायी गोआश्रय स्थल को देखा। पाया कि गोआश्रय स्थल में 383 गोवंश संरक्षित हैं। इनकी देखभाल को दिन में छह, रात्रि में दो केयरटेकर तैनात हैं। उन्होंने गोआश्रय स्थल में पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था, गोवंशों का समय से उपचार, भूसा एवं पानी की समुचित व्यवस्था करने के बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करें। सड़क पर गोवंश घूमने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। मलावन गोआश्रय स्थल को मॉडल गोआश्रय स्थल बनाने को अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण में बंद मिला वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कार्य

मंडलायुक्त अलीगंज ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के साथ सीएनडीएस यूपी जल निगम से 559 लाख रुपये धनराशि से बन रहे 60 टीपीडी क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को देखा। मौके पर कार्य बंद मिला। कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि पांच हेक्टेयर भूमि में 60 टीपीडी क्षमता सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि शासन से बजट मिलने के बाद प्लांट की बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कराया जाए। प्लांट के बनने से शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में काफी मदद मिलेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks