प्रेम-प्रसंग में सास ने बहू को पीटा, पति का पत्नी पर हमला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,। सास के प्रेम-प्रसंग की शिकायत पर सास ने अपने आशिक के साथ मिलकर बहु पर हमला कर दिया। दूसरी तरफ पत्नी अपने पति के प्रेम-प्रसंग के विरोध किया। पति ने उसकी पिटाई कर दी है। दोनों की मामलों में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति निवासी एमपीनगर का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 12 फरवरी को शिकायत की गई। शिकायत पर पति, सास, देवर ने पिटाई की। पति ने गला दबा दिया। दूसरी तरफ कोतवाली नगर एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सास का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 12 फरवरी को शिकायत पर सास, उनका प्रेमी, देवर आएं। हमला कर घायल कर दिया। प्रेमी भी एमपीनगर का ही रहने वाला है। जिस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।