डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज,

डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मां ने दर्ज कराई है आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट, जांच शुरू

रिश्तेदारी में आया था आरोपी, तभी हुई थी पहचान

आरोपी ने कराया गर्भपात, रिश्तेदारी में रूका था आरोपी

एटा, । युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार माह की गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। जानकारी होने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। मामले की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने आरोपी के विरूद्ध दर्ज कराई है।

थाना मारहरा के एक गांव निवासी मां ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी हरिकेश निवासी कोसमा जलेसर रिश्तेदारी में पीड़िता के गांव आया था। वही पर रहने लगा था। आरोप है कि कुछ माह पहले आरोपी ने बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी से न कहे इसे लेकर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस दौरान बेटी चार माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी अन्य साथियों के साथ मिलकर गर्भपात भी करा दिया है। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कार्रवाई को लेकर पुलिस की शरण ली। कार्रवाई न होने पर पीड़िता कोर्ट पहुंची। कोर्ट के आदेश से पांच आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ मारहरा सतपाल सिंह का कहना है कि मामला करीब आठ से नौ माह पुराना है। पीड़िता की मां ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks