एयरो इंडिया – एशिया की सबसे बड़ी एयरो प्रदर्शनी

एयरो इंडिया – एशिया की सबसे बड़ी एयरो प्रदर्शनी

बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना केंद्र पर प्रत्येक दो वर्ष में ‘एयरो इंडिया’ का आयोजन किया जाता है. वर्ष 2023 में 14वें एयरो इंडिया शो का आरंभ 13 फरवरी से हुआ है.

वर्तमान में एशिया की सबसे बड़ी एयरो प्रदर्शनी के रूप विख्यात इस आयोजन को पहली बार वर्ष 1996 में अयोजित किया गया था.

इस प्रदर्शनी में भारत सहित 100 से अधिक देशों के रक्षा क्षेत्र की वाणिज्यिक संस्थाएं सम्मिलित होती हैं. बीते वर्षों में यहां भारतीय तकनीक एवं पूर्ण रूप से स्वदेशी रक्षा उपकरणों एवं विमानों की प्रदर्शनी भी देखी गई है.

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से लेकर मारुत और लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड को भी इस प्रदर्शनी में देखा जा सकता है. इस एयरो प्रदर्शनी का आयोजन रक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के सहयोग से किया जाता है.

मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान ??

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks