महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1014 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

वाराणसी राष्ट्र, समाज, संस्कृति और सभ्यता की
लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा धर्म परायण चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के स्वर्णिम इतिहास को आज कौन नहीं जानता। कालांतर में देश के सुरमाओं
का इतिहास लिखने वालों इतिहास-कारों के दुरभिसंधि के परिणाम स्वरूप सुहेलदेव राजभर जी का स्वर्णिम इतिहास छिपाने के पीछे क्या कारण रहा यह शोध का विषय है।लेकिन आज से 20 वर्ष पहले बाबा सारंगनाथ की पावन धरती सारनाथ बनारस में माननीय ओमप्रकाश राजभर जी ने संकल्प उठाया कि जब तक अपने पूर्वज अपने पुरोधा देश के महानायक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के स्वर्णिम इतिहास को देश के सामने नहीं रख दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा!
20 वर्षो के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के स्वर्णिम इतिहास को न सिर्फ देश के लोगों को बताया बल्कि समाज में बहुसंख्यक रूप से मौजूदगी के बाद भी गुमनामी की जिंदगी बसर कर रहे राजभर समाज का डंका भी पूरे देश में बजवा दिया।
ओमप्रकाश राजभर जी ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के द्वारा दिए गए समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के संदेश को ‘आत्मसात’ कर पिछड़े, गरीब ,वंचित समाज को जगाने का जो बीड़ा 20 वर्ष पहले उठाया था वह आज तक अनवरत जारी है।
इसी क्रम में महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्क सारनाथ ज़िला वाराणसी में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा श्रावस्ती नरेश चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजासुहेलदेवराजभर जी की 1014वीं जयंती समारोह आयोजन किया गया। महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्क सारनाथ वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पिछड़े एवं वंचित समाज की उपस्थिति इस बात का द्योतक रही कि ओमप्रकाश राजभर जी ने जो संकल्प पिछड़े गरीब और वंचित समाज को जगाने के लिए 20 वर्ष पहले लिया था वह अब पूरा होते हुए नजर आ रहा है। सम्मेलन में उमड़े अपार जनसमूह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित अपार जनसमूह का तहेदिल से अभिवादन किया वहीं उन्होंने आंदोलन के पुराने दिनों की यादें लोगों के साथ साझा की। कहा कि सुभासपा का गठन ही महाराजा सुहेलदेव राजभर के सपने को देश की कानून व्यवस्था में लागू करने के लिए किया गया है ,और हम सब इस बात से संकल्पित हैं कि चाहे जो भी स्थिति परिस्थिति रहे पार्टी अपने मूल उद्देश्यों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। आगे कहा कि हमारे समाज को संगठित रहने की ही वजह से देश के प्रधानमंत्री को भी कहना पड़ा की देश महाराजा सुहेलदेव राजभर के विचारों पर आगे बढ़ेगा,यही नहीं डाक टिकट जारी हुआ,सुहेलदेव सुपरफ़ास्ट ट्रेन भी चलाना पड़ा आने वाले समयों में हमारी एकता बनी रही तो हम सरकार भी बनायेगे। आज गरीब वंचित समाज की मूलभूत परेशानी शिक्षा, चिकित्सा तथा रोजगार है! आज समाज में शांति एवं समानता की सबसे ज्यादा जरूरत है! इसलिए हम चाहते हैं कि सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो? पूरे देश में सब को एक समान, अनिवार्य एवं फ्री शिक्षा प्रणाली लागू हो ताकी समाज का हर एक तबका शिक्षा से अभिसिंचित हो सके। हमारी दूसरी लड़ाई है कि देश में निवास करने वाले असहाय, गरीब, वंचित वर्ग के लोगों के लिए चिकित्सा व्यवस्था फ्री किया जाए ।इसके लिए सालिड योजना हमारे पास है जिसको हम लगातार सरकार के सामने रखते आ रहे हैं।
आज बिजली के मीटर से उत्तर प्रदेश का हर एक परिवार परेशानी में है! गलत रीडिंग एवं विभागीय लापरवाही के चलते जनता की गाढ़ी कमाई का दोहन हो रहा है! इसलिए हम चाहते हैं कि वर्तमान बिजली बिल की माफी के साथ सरकार तीन सौ यूनिट तक घरेलू बिजली को फ्री करके जनता को इस परेशानी से निजात दिलाएं। आज समाज के लिए अभिशाप बन चुके गरीबों को भुखमरी और भयंकर बीमारी की तरफ ले जाने वाली ‘शराब’ को हम पूरे देश में वैन कराने के लिए लगातार सड़क से सदन तक प्रयासरत हैं। हमारी लड़ाई है कि देश में रोजगार परक शिक्षा के तहत प्राइमरी स्तर से ही 100 विषयों के साथ तकनीकी शिक्षा को अनिवार्य किया जाए ताकी आने वाली पीढ़ी रोजगार जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम हो सके। तकनीकी शिक्षा लागू होने से देश में बड़े पैमाने पर रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे।
समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के साथ उनकी 50% हिस्सेदारी का मुद्दा इन दिनों लगातार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी “महिला हक एवं अधिकार महारैली” के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में उठाने का कार्य कर रही है।
चाहे पूरे देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा हो या व्यापारी वर्ग की सुरक्षा का मुद्दा हो ; वह मुद्दा जिससे समाज के गरीब ,वंचित, पिछड़े ,असहाय, कमजोर ,दलित ,अल्पसंख्यक के साथ-साथ किसानों एवं नौजवानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता हो वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं जिसकी लड़ाई हम सड़क से सदन तक लगातार लड़ने का काम कर रहे हैं! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एकएक नेता एक कार्यकर्ता इस पुनीत उद्देश्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से देश के हर उस जगह जहां जहां हमारा संगठन है लगा हुआ है।
अंत में उपस्थित अपार जनसमूह का हृदय से अभिवादन एवं आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण राजभर राष्ट्रीय महासचिव कहा कि प्रदेश सरकार महाराजा सुहेलदेव के जीवन से जुड़े स्थलों, टीलों आदि का सुंदरीकरण कराने का काम शुरू करे। और सुहेलदेव राजभर की जीवनगाधा और शौर्यकथा को उच्च शिक्षा के पाठयक्रम में शामिल करे और महाराजा सुहेलदेव राजभर के इतिहास पर और अधिक शोध की जरूरत है। पूर्व के इतिहासकारों ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के इतिहास को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन आज देश व प्रदेश का हर बच्चा उनके शौर्य से वाकिफ है। शोध में यह भी जानने की कोशिश होनी चाहिए कि इतिहासकारों ने ऐसा क्यों किया?
संतोष पाल ,रमेश पाल,राकेश पाल,अशोक पाल,राकेश गोंड सपा छोड़कर सुभासपा में शामिल हुए,
इस मौक़े पर रमेश राजभर , विधायक बेदी राम,नित्यानाद पांडेय,सिद्धार्थ राजभर,प्रदीप राजभर,अमित राजभर,डॉ सुनील मौर्य,संजय राजभर,जितेंद्र राजभर, राजेश यादव,राजकुमारी राजभर सोना राजभर