
एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त विकाश कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी सोरखा थाना निधौली कलां जनपद एटा को एक अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअस0– 17/2023 धारा 3/25 A Act पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
विकाश कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी सोरखा थाना निधौली कलां जनपद एटा।
बरामदगी–
- एक अवैध तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उ0नि0 श्री मनोज कुमार
- का0 प्रिन्श चौधरी
- का0 राहुल।