दो पक्षों में हुए झगड़े एवं पथराव की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, कस्बा अलीगंज में दो पक्षों में हुए झगड़े एवं पथराव की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हेतु थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं0- 22/2023 धारा 147, 148, 323, 336 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 13.2.2023 को समय करीब 09:30 बजे कैल्ठा चौराहा अलीगंज से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- गौरव पुत्र सुभाष निवासी मातादीन चौराहा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल।
1- उ0नि0 विजय सिंह
2- आरक्षी सागर मलिक
3- आरक्षी पंकज कर्दम।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks