एटा
*बलात्कार के आरोपी का *वीडिओ वायरल*

जनपद की तहसील जलेसर की ग्रामपंचायत राजमलपुर टिमरुआ में ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत घर के रास्ता हेतु नाली निर्माण एवं खड़ंजा कार्य कराया जा रहा था वहीं उक्त काम में बाधा उत्पन्न करने शीलेन्द्र कुमार यादव पुत्र छोटेलाल जिसके खिलाफ मु.अ.संख्या 375/20,धारा 376 तमंचे के बल से जबरन बलात्कार करने के सम्बन्ध में कोतवाली जलेसर में एफआईआर दर्ज है एवं गांव के रास्ता पर अबैध कब्ज़ा को लेकर थाना शकरौली में मु.अ. संख्या 16/22 धारा 447,427,2,3 दर्ज है उक्त आरोपी नगला तिरखा निवासी है।जोकि मौक़े पर पहुँच ग्राम प्रधान को कार्य रोकने एवं धमकी देने लगा कि इस कार्य को रोक दो अन्यथा मैं रोक दूँगा भले ही एक नहीं दस लोग मर जायें यह वीडिओ शोशल मीडिया पर वायरल है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी अपने एक दो और सहयोगी के साथ प्रशासन में अपना झूठा दबदबा बनाकर तहसील एवं जनपद के उच्चधिकारियों को भ्रमित करता है।एवं फोन कराकर बात भी कराता है।इस कारण अधिकारी उक्त आरोपी के खिलाफ भय के कारण चाह कर भी ठोस कार्रवाही करने की हिम्मत नहीं जुटाते।सूत्रों से खबर तो यहाँ तक मिली है कि उक्त आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज मुकद्दमे में भी ऐसी ही झूठी चाल चलकर एफआर लगवा दी जिसे माननीय न्यायालय ने अस्वीकार कर पुनःविवेचना का आदेश पारित कर दिया।जोकि अभी तक लंबित है।अब देखना ये होगा कि प्रशासन द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाही की जाएगी या उसके भय से पूर्व की तरह अभी भी प्रशासन द्वारा आरोपी माफिया की हुकूमत पर कोई आदेश कर दिया जायेगा।जिससे उस आरोपी भूमाफिया के हौसले और बुलंद बने रहें।