स्वामी रामदेव कराएंगे योग व साधना,

स्वामी रामदेव कराएंगे योग व साधना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। जनपद में पतंजलि योगपीठ परिवार की ओर से कासगंज के बारह पत्थर मैदान में तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा एवं साधना शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। आगामी आठ से दस अप्रेल तक संपंन होने वाले योग साधना शिविर में योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज उपस्थित रहकर योगा कराएंगे। योग शिविर को लेकर पदाधिकारियों ने बैठक कर मंथन किया है।

पतंजलि योगपीठ परिवार की ओर से शिविर को लेकर पत्रक भी वितरित कराए गए हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग योग शिविर का लाभ उठा सकें। शिविर में साध्य व असाध्य बीमारियों के निवारण के लिए सरल योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। योग शिविर में बाबा रामदेव महाराज योग के माध्यम से मोटापा, डायबिटीज, ऑर्थोराइटिस, हृदयरोग, थायराइड, माइग्रेन, पथरी, स्त्रत्त्ी रोग, निसंतान समेत अन्य सभी रोगों के समाधान के बारे में बताएंगे। शिविर के दौरान हरिद्वार के उच्च चिकित्सक भी उपस्थित रहकर निशुल्क परामर्श देंगे। जिला इकाई की ओर से जनपद में शिविर को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks