बसुंधरा के 58 पीएम आवास का सत्यापन

बसुंधरा के 58 पीएम आवास का सत्यापन, निशुल्क मिलेंगे बीडीओ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,निधौलीकलां, । प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों पर सख्त कार्रवाई और पर्दाफाश करने के लिए ग्राम पंचायत बसुंधरा में बीडीओ ने पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया। बीडीओ ने गांव में 58 लाभार्थियों का सत्यापन किया। जिनको योजना के तहत आवास स्वीकृत किया जाएगा।

ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसुंधरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में स्थानीय सत्यापन में 58 लाभार्थी पात्र पाए गए है। आवास को पात्र 58 पात्र लाभार्थियों में 13 लाभार्थी नुहारी, 23 लाभार्थी नगला गलुआ में मिले। स्थलीय निरीक्षण में लाभार्थियों से बीडीओ अनुज मिश्रा ने कहा कि कोई भी लाभार्थी किसी को आवास के नाम पर कोई भी सुविधा शुल्क न दें। यदि कोई सुविधा शुल्क की मांग करता है। उसके उसके बारे में किसी भी दिवस ब्लॉक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए। बसुंधरा के 19, बिशनपुर ग्राम के तीन लाभार्थियों में स्थलीय सत्यापन अगले दिवस किया जाएगा। सत्यापन के दौरान एडीपीओ दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच सदस्य टीम में प्रधान ममता देवी, ग्राम सचिव मयंक, पंचायत सहायक आशीष, दीपक गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत में हो रहे आरआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मनरेगा के तहत प्राथमिक स्कूल नगला गलुआ की बाउंड्रीवाल की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।

लाभार्थी किस्त से जल्द करें आवास का निर्माण

अलीगंज। हर घर छत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों को आवास दिया जा रहा है। ब्लॉक अलीगंज में 1792 पात्र लाभार्थियों को आवास दिए जा रहे हैं। अलग-अलग ग्रामों में कच्चे मकानों, आवास विहीन परिवार को ग्राम पंचायत स्तर से चयन किया जा रहा है। चयन के उपरांत स्वीकृत पात्र परिवारों को उनके खाते में एक लाख बीस हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाना है। प्रथम किश्त 40 हजार रुपये सीधे खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। सभी पात्र लाभार्थी को प्राप्त धनराशि से मानक के अनुसार आवास निर्माण करवाना है। जिनके आवास के फोटो शासन स्तर पर भेजे जाएंगे। बीडीओ दिनेश चंद शर्मा ने चयनित परिवारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। आवास स्वीकृत,दिलवाने के नाम पर किसी को धनराशि नहीं देनी है।

यदि किसी लाभार्थी से कोई धनराशि की मांग करता है। यह आवास कटवाने की धमकी देता है। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल तहसील स्तर पर एसडीएम, थाना प्रभारी को सूचित करें।

योजना में दलाली करने पर सख्त कार्रवाई होना लाजिमी अनुज मिश्रा ,13 नुहारी और 23 लाभार्थी नगला गलुआ में आवासों का किया गया सत्यापन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks