बंद कमरे में मिला एटा के व्यक्ति का शव

बंद कमरे में मिला एटा के व्यक्ति का शव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मथुरा/एटा = थाना हाइवे अंतर्गत सारंग विहार, तंतूरा रोड स्थित मकान में एटा निवासी किरायेदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर बिस्तर पर पड़े शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बालाजीपुरम क्षेत्र में सारंग बिहार तंतुरा रोड स्थित वीरपाल पाठक मकान में धर्मेंद्र (45) निवासी बहटा, मजरा बरई, मारहरा, एटा किराये पर रहता था। उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी बालाजीपुरम अमित आनंद ने बताया कि धर्मेन्द्र के मकान स्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह कमरे में जाकर सो गया था। शनिवार को शाम तक वह नहीं निकला तो उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो धर्मेन्द्र बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। फोरेंसिक टीम बुला जांच के नमूने कलेक्ट कराने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया उसकी हार्ट अटैक से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। सूचना पर आये परिजनों को पोस्टमार्टम् कराकर शव सुपुर्द कर दिय गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

● संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टममार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

●पुलिस ने जताई हृदय गति रुकने से मौत की आशंका

किराये पर रहकर मकान में फिटिंग का काम करता था

चौकी प्रभारी बालाजीपुरम अमित आनंद ने बताया कि वह यहां किराये पर रहकर मकान आदि में फिटिंग व अन्य काम करता था। बिस्तर पर शव मिला था, उसके सीने से मफलर लिपटा था, इससे संभावना है कि उसके सीने में दर्द हुआ हो तो उसने मफलर बांध लिया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूरत से उसके भाई सुंदर आने पर शव उसके सुपुर्द कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks