मां की मौत पर बेटे ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप,

मां की मौत पर बेटे ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। मां की मौत की सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे ने सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। दो चिकित्सीय पैनल व वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराने की बड़े भाइयों ने मांग की है।

कोतवाली जलेसर के गांव सिलामई निवासी पवित्रा देवी (100) के चार बेटे है। इनमें बड़ा बेटा रविंद्र पाल, उनसे छोटे नरेंद्र पाल सिंह, तीसरे नंबर के विजेंद्र पाल, सबसे छोटा योगेंद्र पाल सिंह है। सबसे छोटा योगेंद्र आगरा में परिवार सहित रहता है। पवित्रा के नाम 14 बीघा जमीन थी। उनकी सेवा विजेंद्र पाल व उनकी पत्नी करती थी। सेवा करने के कारण सबसे छोटे बेटे के हिस्से की जमीन भी मां ने विजेंद्र के नाम कर दी थी। बताया जा रहा है कि वृद्धा की शनिवार रात को मौत हो गई। जानकारी पर सबसे छोटा बेटा योगेंद्र घर पहुंचा। उसने डायल-112 को कॉल की और मां की हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी। जानकारी पर एसएचओ जलेसर जगदीश चंद्र भी पहुंच गए। एसएचओ जलेसर ने बताया कि सबसे छोटे भाई ने तीन बड़े भाइयों पर मां का हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पूछताछ के बाद जानकारी हुई कि वृद्धा की मौत स्वभाविक रूप से हुई है। भाइयों का आपस में संपत्ति विवाद चल रहा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे अन्य भाइयों ने पैनल तथा वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks