
आगरा,आज श्रीमती राज फौजदार जी श्री अशोक फौजदार जी के हरीशनगर स्थित आवास पर
आयोजित काव्य गोष्ठी में आगरा के कुछ प्रतिष्ठित कवि और साहित्यकारों के सत्संग में बहुत सुंदर कविताएं सुनने
का सुअवसर मिला ।
श्री डा० शिशुपालसिंह जी प्रधानाचार्य , डा० श्रीमती सुषमा सिंह जी पूर्व प्रधानाचार्य आर बी एस कालेज , श्री शलभ भारती जी , श्री अवधेश उपाध्याय जी , श्री रवीन्द्र वर्मा जी , श्री राकेश निर्मल जी , श्री पदम गौतम जी , श्रीमती राज फौजदार जी तथा आगरा के प्रसिध्द इतिहासकार श्री राजकिशोर शर्मा जी का सुंदर सानिध्य मिला । श्रीमती राजफौजदार जी ने स्वहस्तनिर्मित स्वादिष्ट मिष्ठान्न
खिलाकर अपना स्नेह प्रदर्शित किया ।