विदुषी के ठुमरी गायन ने सभी लोगों का मन मोहा

विदुषी के ठुमरी गायन ने सभी लोगों का मन मोहा—

वाराणसी। नव भारत निर्माण
समिति द्वारा बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित दो दिवसीय बनारस लिट़्फेस्ट -2023 (काशी साहित्य कला उत्सव )के पहले दिन सुर साधिका विदुषी वर्मा ने अपने ठुमरी गायन से मौजूद उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सबसे पहले विदुषी ने आजा बलम परदेसी, सैया मोरा रे और अंत में राग मिश्र खमाज में दादरा भीगी जाऊं मैं गुइया सुना कर सभागार में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विदुषी के साथ तबले पर अखिलेंद्र मिश्रा एवं हारमोनियम पर आनंद कुमार चौबे ने सुमधुर संगत प्रदान किया।विदुषी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत ख्यातिलब्ध कजली लोक गायिका अजिता श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विदित हो कि विदुषी ने इस महोत्सव का थीम सांग अतिथि देवो भव: भी गाया हुआ है। जिसे लोगों ने काफी सराहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks