रोटरी क्लब बनारस ने रक्तदान शिविर का आयोजन एपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर में किया।

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को रोटरी क्लब बनारस व एपेक्स कंपोनेंट ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन एपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर में किया गया, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नीरज अग्रवाल ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और रक्तदान करने के लिए सबको जागरूक किया और बताया कि रक्तदान से समाज के भले के साथ आपका अपना शरीर भी स्वस्थ रहता है इसलिए नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों का भला करें। इस अवसर पर कुल 18 यूनिट रक्तदान किया गया, शिविर में सचिव रो राजीव कुमार, रो मुकेश पाठक, रो मनीष पांडे, रो अमित उपाध्याय, रोटेरियन राजीव पांडे, रो विपुल श्रीवास्तव, रो राम नारायण यादव, रो डॉ संजय यादव,रो डॉ कर्मराज सिंह, रो विजय जायसवाल, रो राकेश कोचर, रो दीपक श्रीवास्तव, रो सत्येंद्र सिंह,रो धनन्जय सिंह, रो जय कथूरिया तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।