बैठक में आगामी माह में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा

एटा कुटुंब प्रबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एटा की जिला एवं नगर के सदस्यों की वैठक सरस्वती कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड एटा के, पीके जैन सभागार में मासिक बैठक कुटुंब प्रबोधन के प्रांतीय सदस्य क्षेत्रपाल जी भाई साहब की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस बैठक में आगामी माह में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
दिनांक 19 फरवरी 2023 को महर्षि दयानंद आज गुरुकुल आश्रम वीर सावरकर नगर जसराना फिरोजाबाद के बच्चों के लिए 31 कुंटल चावल को पहुंचाया जाएगा जिसमें कुटुंब प्रबोधन के सदस्य गण मौजूद रहेंगे। चावल का लक्ष्य 20 कुंटल का था लेकिन सदस्यों की अथक मेहनत से 31 कुंटल चावल का प्रबंधन हो गया जो आश्रम को दिया जाएगा ।
दिनांक 11 मार्च 2023 को होली के उपरांत होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन कुटुंब प्रबोधन के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।
एवं प्रांतीय पदाधिकारियों से समय व तिथि की अनुमति लेकर कुटुंब प्रबोधन के तत्वाधान में परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आगामी माह में आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा हुई और रूपरेखा तैयार की गई। एवं दिनांक 27 फरवरी 2023 सायं 6:सरस्वती विद्यालय रेलवे रोड एटा के प्रांगण में मासिक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी सदस्य गण समय से उपस्थित रहे।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद दीक्षित विभाग प्रचारक अमित जौहरी नगर संयोजक अनिल पांडे सह नगर संयोजक हिमांशु अस्थाना विकास चौधरी प्रदीप कांत त्रिपाठी राजेश यादव रामविलास शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन नगर संयोजक अमित जौहरी ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks