
एटा,आज दिनाँक 12 फरवरी 2023 को भाजपा नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गठित ब्राह्मण कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी को हिमाचल प्रदेश के गवर्नर बनाए जाने के उपलक्ष में ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय कार्यालय एटा पर एक बैठक आहूत की गई जिसमें उपस्थित समिति पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण दीक्षित जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित के नेतृत्व में माननीय शिव प्रताप शुक्ल जी को बधाई दी गई तथा भाजपा हाईकमान एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय अमित भाई शाह जी गृह मंत्री भारत सरकार व माननीय श्री जेपी नड्डा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा का आभार प्रकट किया गया!