बिहार के मुख्यमंत्री का जमुई जिला में समाधान यात्रा
सदर प्रखंड इनदपे पंचायत के मर कट्टा गांव पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री का जमुई जिला में समाधान यात्रा
सदर प्रखंड इनदपे पंचायत के मर कट्टा गांव पहुंचे


बिहार के मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में जमुई जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा, जायजा के क्रम में समस्याओं के समाधान अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में ही जमुई जिले की समीक्षात्मक बैठक की.
11 फरवरी 2023 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जमुई जिले के सदर प्रखंड की इन्दपे पंचायत के
मरकट्टा गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने इन्दपे पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन कर तालाब में मछली छोड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब को थोड़ा और गहरा करें ताकि और अधिक पानी का इसमें संग्रहण हो सके। इसके चारों ओर पौधारोपण कराएं। सोलर लाइट लगवाएं एवं तालाब में और सीढ़ियों का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की तलहटी में वर्षा जल के संग्रहण का उपाय कराएं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में जमुई जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समाहरणालय, जमुई के संवाद कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जमुई जिले के विधान पार्षद एवं विधायकगण तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव शामिल हुए।
बैठक में जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रहीं विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियां, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना/ कुशल युवा कार्यक्रम, सात निश्चय – 1 के तहत जिले में निर्माण किए जाने वाले भवनों की स्थिति, पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना एवं मत्स्य संसाधन के विकास के संबंध में जानकारी दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks