अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारंभ

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारंभ।

मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंघल।

देश भर से जुटे प्राचार्य, कुलपति व शिक्षाविद।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन केंद्रीय तिब्बती उच्च विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो जे पी सिंघल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यालय या महाविद्यालय समाज का अभिन्न हिस्सा होता हैं जिससे राष्ट्र प्रेम की अवधारणा छात्र छात्राओं में विकसित होती है। शिक्षक के कार्यव्यवहार को देखकर ही बच्चे सीखते हैं। शिक्षक अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपने छात्रों को अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने हेतु सदैव तत्पर रहता है।

स्वामी ज्ञान वत्सल ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए क्योंकि सिर्फ़ किताबी ज्ञान से हमें विध्वंस करने वाला बना रहा है परंतु अगर संस्कार व अध्यात्म के साथ शिक्षा दी जायेगी तभी हम सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर चरित्रवान नागरिक बना पायेंगे। स्वामी जी ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छा संस्कार नहीं देंगे तो एक दिन हम अपनी संपत्ति व संतति दोनों खो देंगे। ज्ञानवत्सल स्वामी एक आध्यात्मिक नेता और प्रेरक वक्ता हैं और बाप्स (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के द्वारा समाज सुधारक के रूप में काम करते हैं। सभी संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष तथा महामंत्री अपने राज्यों में उनके द्वारा आयोजित किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जे लक्ष्मण, सुनील भाई मेहता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर जी, राष्ट्रीय प्रभारी उच्च शिक्षा महेंद्र कुमार, प्रो उदयन मिश्र, मीडिया प्रभारी ज्योति प्रकाश, शशांक पांडे, प्रो धर्मेन्द्र, प्रो विजय राय, प्रो नरेंद्र राय, प्रो दिवाकर सिंह, प्रो शशिकांत, डा गोविंद, डा अभिषेक, डा अशोक आदि शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks