गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गिरफ्तार।दो पर था पांच पांच हजार रुपए का इनाम

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गिरफ्तार।दो पर था पांच पांच हजार रुपए का इनाम।
कासगंज,जनपद में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत ग्राम म्याऊं निवासी पांच पांच हजार रुपए के इनामी अभियुक्तों को थाना सिकन्दर पुर वैश्य पुलिस ने धर दबोचा , इनके नाम अकील पुत्र उल्ला तथा प्यारे नबी पुत्र अब्दुल बताए जाते हैं ,जिन पर मुअसं १९/२३ के अन्तर्गत गैगेस्टर एक्ट तथा गौवध अधिनियम तामील है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी विनोद कुमार ,है.का.४८९, राजेंद्र सिंह ,का.१०८९वैभव बालियान ,का.१००९ मुकुल पायल सभी संबंधित थाना सिकन्दर पुर वैश्य शामिल थे।
इसी तरह थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत थाना प्रभारी गंजडुंडवारा हरिभान सिंह , उ.नि. अरविन्द कुमार ,है.का.विपिन कुमार है.का.सुधीर कुमार द्वारा गैगेस्टर एक्ट के आरोपी , तथा पशु क्रूरता , एवं गौवध अधिनियम के आरोपी रह चुके रिजवान पुत्र पिन्टू , इमरान पुत्र छोटे को भी भी गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा थाना सहावर पुलिस ने भी अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए , १०,००० के इनामी अरविंद उर्फ गजनी पुत्र बनवारी निवासी न ई बस्ती कस्बा व थाना सहावर को मुअसं ७५३ /२२ धारा , ३०२/३९४/३४ के आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks