काशी में गंगा सफाई के लिए लैब में डेनमार्क मदद करेगा

काशी में गंगा सफाई के लिए लैब में डेनमार्क मदद करेगा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा की सफाई को लेकर डेनमार्क सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच शुक्रवार को एक हजार करोड़ का एमओयू साइन हुआ है। डेनमार्क सरकार वाराणसी में गंगा की सफाई के लिए स्मार्ट रिवर लेबोरेटरी बनाएगी।

डेनमार्क पार्टनर सत्र में डेनमार्क के मंत्री डैन जोर्जेंसन और उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच ये एमओयू साइन हुआ। इस दौरान डेनमार्क के वैश्विक जलवायु नीति के मंत्री डैन जोर्जेंसन ने कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश भारत की शक्ति बन चुका है। यही नहीं हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
डेनमार्क से रिश्ते कई दशक पुराने

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच रिश्ते कई दशक पुराने हैं। कोविड के दौरान भी दोनों सरकारों के बीच सकारात्मक सहयोग बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डेनमार्क के साथ मिलकर ग्रीन पार्टनरशिप के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लगातार काम कर रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks