मुख्य मार्गों की फुटपाथ फिर से अतिक्रमण की गिरफ्त में

मुख्य मार्गों की फुटपाथ फिर से अतिक्रमण की गिरफ्त में

एटा, । अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के तेवर नरम होने से शहर के सभी मुख्य मार्गों की फुटपाथ फिर से अतिक्रमण की गिरफ्त में आ चुकी है। इसका खामियाजा राहगीरों को जाम की समस्या से जूझ कर भुगतना पड़ रहा है।

शहर की मुख्य मार्ग जीटी रोड पर लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण है कि मार्ग के दोनों तरफ बनी फुटपाथ का उपयोग जगह-जगह वाहन पार्किग के रुप में किया जा रहा है। वहीं मार्ग स्थित कई स्थानों पर फुटपाथों का उपयोग बाइक और कार रिपेयरिंग गैराज के रुप में खुलेआम किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल एवं हॉस्पिटल संचालकों ने फुटपाथों को घर कर अपने जरनेटर और ट्रांसफार्मर रख लिए है, जो कि जाम की समस्या में कई गुना इजाफा कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक एवं मशीनरी विक्रेताओं ने दुकानों को आधा सामान फुटपाथों पर रख कर उनकों पूरी तरह घेर लिया है।

आगरा रोड पर गैराज के रूप में उपयोग हो रहा फुटपाथ

एटा। आगरा रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से लेकर रश्मि लोक टॉकीज एवं उससे आगे तक बाईक एवं कार मिस्त्रित्त्यों ने फुटपाथों को घेर कर उनको गैराज बना दिया है। इसके साथ ही फुटपाथों पर जगह-जगह वाहन पार्क किए जा रहे है। जो कि जाम का कारण बन रहे है।

पोस्टऑफिस रोड भी अतिक्रमण की गिरफ्त में

एटा। शहर पोस्ट ऑफिस रोड पर फर्नीचर व्यापारियों ने दुकानों और गोदामों का आधे से अधिक सामान मार्ग की फुटपाथ पर रखकर उसे पूरी तरह घेर लिया है। इसके कारण थोड़ी भीड़ होते ही इस मार्ग पर कचहरी तक जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks