अलीगढ़ भगवान नगर में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना की जांच में आये संक्रमित,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 706,वहीं मरने वालों का आंकड़ा हुआ 25*

अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लेब की जांच में कल देर रात एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित आये है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान नगर की 50 वर्षीय महिला,12 वर्षीय किशोरी,43 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित आये है। अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 706 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 25 हो गयी है।जनपद में कुल 268 एक्टिव केस हो गए हैं और 413 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।