मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होटल ब्रॉडवेइन वाराणसी में हुईं संपन्न

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होटल ब्रॉडवेइन वाराणसी में कार्यकारी अध्यक्ष व आयोजन अध्यक्ष श्री जगदीप मधोक जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय महासचिव व आयोजन उपाध्यक्ष मास्टर्स गेम फेडरेशन श्री विनोद कुमार , आयोजन उप अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष श्री पंकज श्रीवास्तव एवं आयोजन सचिव व महासचिव यूपीएमजीए विशेष रूप से उपस्थित थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स के विषय में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि यू पी मे पहली बार मास्टर्स गेम्स द्वारा 15 गेम्स पहली बार खेल महाकुम्भ आयोजित कर रहा है।
राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स दिनांक 11 से 14 फरवरी 2023 को आईआईटी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कैंपस में होने जा रहा है। इसमें 30+ वर्ष की आयु से ऊपर के महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए 15 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक, आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, टेबल टेनिस, स्विमिंग, टेनिस शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, हैंडबॉल खेल शामिल है। इसमें केवल स्विमिंग की प्रतियोगिता जो कि फरवरी माह में आयोजित नहीं की जा पा रही है क्योंकि ऑल वेदर पुल बनारस में अभी नहीं है। इसलिए स्विमिंग की जो प्रतियोगिता मार्च माह में 11 व 12 मार्च 2023 को बीएचयू में ही करवाई जाएगी। जम्मू से कन्याकुमारी व महाराष्ट्र से असम तक कुल 23 स्टेट से लगभग 3000 हजार मास्टर्स खिलाड़ी इस खेल महाकुम्भ में अपना कौशल दिखायेंगे। महाराष्ट्र से सबसे अधिक लगभग 550 मास्टर्स खिलाड़ी, केरल से लगभग 330 खिलाड़ी व आसाम से 360 खिलाड़ियों का दल आ रहा है। इस प्रतियोगिता में 90+ के मास्टर्स एथलीट भी अपना कौशल प्रदर्शन करेंगे।