दस दिवसीय शिल्प बाज़ार का उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया

दस दिवसीय शिल्प बाज़ार का उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया।

आज दिनांक 10/2/2023 को कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय ,भारत सरकार, द्वारा प्रायोजित एवं मेसर्स जनता ग्रामीण सेवा संस्थान संत कबीर नगर द्वारा आयोजित दस दिवसीय” शिल्प बाजार” का उद्घाटनअर्बनहाट ,चौकाघाट,
वाराणसी में सौरभ श्रीवास्तव,विधायक वाराणसी कैंट, श्विद्या सागर राय,महानगर अध्यक्ष भा ज पा एवं उमेश कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा है कि अर्बन हाट में एक ही छत के नीचे प्रदेश के विभिन्न जिलों के विभिन्न हस्तशिल्पियों के उत्पाद का प्रदर्शन निश्चित ही समस्त कारीगरों को प्रोत्साहित करने और उनको विकास के पथ पर अग्रसित करने हेतु यह “शिल्प बाजार” मील का पत्थर साबित होगा। इस “शिल्प बाजार” में देश के उत्कृष्ट हस्तशिल्पियो द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु निशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए गए हैं । इस “शिल्प बाजार” में उत्कृष्ट कोटि के हस्तशिल्प के अंतर्गत भदोही के कालीन ,गोरखपुर का टेराकोटा ,वाराणसी के लकड़ी के खिलौने, फिरोजाबाद के प्रसिद्ध ग्लास वेयर , आसाम से केन बंबू बिहार के मधुबनी पेंटिंग, जयपुर की ब्लू पॉटरी व अन्य उत्पादों का प्रचुर मात्रा में प्रदर्शन तथा बिक्री किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक श्री अब्दुल्लाह ने समस्त काशीवासियों एवं कला प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा उपलब्ध हस्तशिल्प उत्पादों में खरीदारी करें तथा हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन करें। उद्बोधन के उपरांत माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री विद्यासागर राय , श्री नवीन कपूर ,श्री जगदीश त्रिपाठी ,श्री वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय निदेशक (हस्तशिल्प), श्री उमेश कुमार सिंह ,संयुक्त आयुक्त (उद्योग) श्री अब्दुल्लाह, सहायक निदेशक सभी लोगों ने शिल्प मेले का व्यापक भ्रमण किया एवं हस्तशिल्पियो का उत्साहवर्धन करते हुए सभी हस्तशिल्पियों आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी ।जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद त्रिपाठी जी ने कहा कि यह भारत सरकार के अत्यंत सराहनीय प्रयास है इससे हस्तशिल्प को आगे बढ़ाने तथा देश विदेश में इसके प्रचार-प्रसार में अहम योगदान होगा। मेले में श्री नवीन कपूर , महा मंत्री भा जा पा , श्री विनय कुमार सिंह, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी भी मौजूद रहे। यह “शिल्प बाजार” आज दिनांक 10/2/2023 से प्रारंभ होकर दिनांक 19/2/2023 तक 10 दिन निरंतर चलेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks