राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

राजेश कुमार शास्त्री

राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

सिद्धार्थनगर । राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने समस्त उपजिलाधिकारियों/तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करे। जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने बैठक में उपस्थित समस्त एस0डी0एम0 व तहसीलदार को तहसीलों की मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिया कि राजस्व की वसूली मे तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी
संजीव रंजन द्वारा प्रगति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागो की वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, ही बाट-माप, परिवहन, विद्युत खनन विभागो के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने बाट-माप तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बाजारो में दुकानो को चेक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्टाम्प कर, भू-राजस्व वसूली, व्यापार कर, वन विभाग, मण्डी समिति, खनन विभाग, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गयी तथा शत्-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। बाजारो में पॉलीथीन का प्रयोग न हो इसके लिए दुकानो पर छापेमारी कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, ए0आई0जी0 स्टाम्प राजेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, ए0आर0टी0ओ0 अरूण प्रकाश चौबे, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, रवीन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध मिश्रा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks