ज़मींदोज़ इमारत,लाचार इंसान……. तुर्की में सड़कों पर रात बिता रहे लोग!

ज़मींदोज़ इमारत,लाचार इंसान……. तुर्की में सड़कों पर रात बिता रहे लोग!

तुर्की में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सैकड़ों आफ्टरशॉक आए. ऐसे में लोग भूकंप के 58 घंटों के बाद भी खौफ में हैं. लोग घर जाने को तैयार नहीं हैं. उन्हें डर है कि कहीं फिर से भूकंप न आ जाए और उनकी इमारत गिर जाए. यही वजह है कि लोगों ने लगातार दूसरी रात सड़कों पर बिताई.

खबरों के मुताबिक तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 9 हजार के पार हो गई है. राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों ने मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है. बचावकर्मियों का दावा है कि अभी भी सैकड़ों परिवार इमारतों के मलबों में दबे हैं.

बताते चलें कि तुर्की में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सैकड़ों आफ्टरशॉक आए. ऐसे में लोग भूकंप के 58 घंटों के बाद भी खौफ में हैं. लोग घर जाने को तैयार नहीं हैं. उन्हें डर है कि कहीं फिर से भूकंप न आ जाए और उनकी इमारत गिर जाए. यही वजह है कि लोगों ने लगातार दूसरी रात सड़कों पर बिताई. सर्दी के बावजूद रात में लोग सड़कों पर या अपनी कारों में सोए.

तुर्की में भूकंप प्रभावित कई इलाकों में अभी भी मदद नहीं पहुंच पाई है. इसे लेकर लोगों में गुस्सा भी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्ताकिया शहर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां 64 साल की महिला मेलक ने कहा कि हमें कहीं रेस्क्यू टीम नजर नहीं आ रही. न टेंट हैं और न फूड ट्रक. उन्होंने कहा कि हम भूकंप से तो बच गए, लेकिन सर्दी और भूख से मर जाएंगे. हमें कहीं भी खाना मिलता नहीं दिख रहा है.

तुर्की के 10 प्रांतों में 3 महीने तक इमरजेंसी का ऐलान किया गया है. यहां सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं सभी सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया है. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने बताया कि अब तक 70 देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि यह तुर्की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी आपदा है. तुर्की में 10000 कंटेनर को शेल्टर बनाने की तैयारी की गई है. तुर्की में मई में चुनाव होने हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रपति इरदुगान कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं.

भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में कई जगहों पर बिजली और इंधन का भी संकट पैदा हो गया है. इतना ही नहीं सड़कें भी तबाह हो गई हैं, ऐसे में बचाव कार्यों में जुटी टीमों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है.

डब्लयूएचओ ने तुर्की और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई है. डब्लयूएचओ ने तुर्की और सीरिया में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दोनों देशों में 2.3 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks