एटा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना केंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र आज दिनांक 8.2.2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1.वादी– सीमा पुत्री मोहर पाल सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना मिरहची जिला एटा *प्रतिवादी शिवम पुत्र यतेद्र सिंह निवासी मालगोदाम रोड शांति नगर जिला कोतवाली नगर जिला एटा। 2.वादी– खुशबू पुत्री कश्मीर सिंह निवासी नगला बुधिया थाना बागवाला जिला एटा प्रतिवादी जय जय श्री पुत्र रामकिशोर निवासी वारथना थाना कोतवाली देहात जिला एटा आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थे दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर सचेंद्र गुप्ता प्रीति आमोरिया पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा मौजूद रहे।