
एटा,
सराहनीय कार्य—थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को सम्बन्धित अ0स0 360/2022 धारा 498ए/323/313/504/307/34 भा.द.वि व ¾ डी0पी0एक्ट व ¾ मुश्लिम महिला विवाह अधि में किया गया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्ध गिरफ्तारी का अभियान दि0-08.02.2023 के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात एटा की पुलिस द्वारा अ0स0 360/2022 धारा 498ए/323/313/504/307/34 भा.द.वि व ¾ डी0पी0एक्ट व ¾ मुश्लिम महिला विवाह अधि मे वाछिंत अभियुक्त 1. मुहीब पुत्र जमीर अहमद निवासी मौ0 नवाव ठंडी सड़क बिलराम गेड थाना व कस्बा व जिला कासगंज को किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी विवरण –
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 08.02.2023 को मै उ0नि0 मय हमराही थाना हाजा से वास्ते देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वाछिंत अपराधीगण विवेचना मुकदमा मर्जुआत इलाका थाना क्षेत्र में मामूर था, जैसे ही कासगंज रोड पहुँचा मुखविर खास द्वारा सूचना मिली की, साहब आप जिस मुकदमा की विवेचना कर रहे है, उसकी एक मुल्जिम कहीं जाने की फिराक में वाइपास ओवरब्रिज कासगंज रोड पर खडा है, जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है, मुखविर की सूचना पर यकीन करते हुए मुखविर को साथ लेकर बताये स्थान की तरफ चल दिये, जैसे ही वाईपास रोड ओवरब्रज के नजदीक पहुँचा तो मुखविर ने इशारा करके बताया जो व्यक्ति पैन्ट पहने ऊपर हाँप जैकेट सुआपंखी रंग पहन खडा है, वहीं व्यक्ति है, और मुखविर चला गया । हम पुलिस वालों ने एक वारगी दविश देकर एक व्यक्ति को पकड लिया, पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी, तो इसने अपना नाम मुहीब पुत्र जमीर अहमद निवासी मौ0 नवाव ठंडी सड़क बिलराम गेड थाना व कस्बा व जिला कासगंज बताया, जो मुकदमा अ0स0 360/2022 धारा 498ए/323/313/504/307/34 भा.द.वि व ¾ डी0पी0एक्ट व ¾ मुश्लिम महिला विवाह अधि में वान्छित व नामित है, जिसका मा0 न्यायालय एटा से गिरफ्तारी वारण्ट भी जारी है , कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत लिया गया । गिऱफ्तारी के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देशो का अक्षरशः पालन किया व कराया गया
अभियुक्तगण का नाम व पता….
मुहीब पुत्र जमीर अहमद निवासी मौ0 नवाव ठंडी सड़क बिलराम गेड थाना व कस्बा व जिला कासगंज
आपराधिका इतिहास-
- मु0 अ0स0 360/2022 धारा 498ए/323/313/504/307/34 भा.द.वि व ¾ डी0पी0एक्ट व ¾ मुश्लिम महिला विवाह अधि थाना कोतवाली देहात जिला एटा
गिरफ्तारी टीम विवरण-
- प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिह
2.उ0नि0 जगदीश सिह
3.का0 आशीष कुमार