
ग्राम टिंडों ली के राशन की दुकान को सस्पेंड किया
मैनपुरी,ग्राम पंचायत टिंडों ली की राशन डीलर की दुकान को सस्पेंड किया गया जिसकी शिकायत देवेंद्र सिंह कटारिया एडवोकेट द्वारा डीएम मैनपुरी को यह कहकर शिकायत की गई थी कि राशन डीलर राजवीर सिंह यादव दुकान का संचालक है तथा उसके भाई की पत्नी सीमा यादव गांव की प्रधान है नियमानुसार ग्राम प्रधान के परिवार का सदस्य राशन डीलर नहीं बन सकता इसलिए दुकान निरस्त की जाए इसकी जांच नायब तहसीलदार अखिल गोयल ने जांच की जांच में राशन डीलर की दुकान में अनियमितता पाई खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी मिली इसके आधार पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी अन्य शिकायत के आधार पर भेजी गई जिस पर दुकान की पुनः जांच के लिए कहा गया पुनः जांच करने पर दुकान बंद मिली राशन डीलर पर अन्य उपभोक्ता ने भी आरोप लगाए हैं कि वह समय से राशन नहीं देता है दुकान बंद रहती है जांच कराई गई तो राशन डीलर पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए नायब तहसीलदार और एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएसओ कयामुद्दीन अंसारी ने ग्राम पंचायत टिंडों ली की राशन डीलर को सस्पेंड कर दिया