पेशेवर अपराधी गिरफ्तार । एक सप्ताह पहले मंझौल मार्केट में रात्री में हुई चोरी में शामिल था ये गैंग सभी की पहचान C.C.T.V द्वारा की गयी थी

बेगूसराय एवं समस्तीपुर में विभिन्न स्थानों पर ज्वेलरी दुकानों में शटर काट कर चोरी करने वाले गिरोह के 04 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार । एक सप्ताह पहले मंझौल मार्केट में रात्री में हुई चोरी में शामिल था ये गैंग सभी की पहचान C.C.T.V द्वारा की गयी थी।

घटना का विवरण :- दिनांक 29.01.23 की रात्री करीब 01:30 बजे मंझौल ओ०पी० अन्तर्गत मझौल बजार स्थित आलोक कुमार पे० राजाराम चौधरी के ज्वेलरी दुकान में आज्ञात अपराधियों के द्वारा मुँह को गमछा से ढक कर पिस्टल, खन्ती और लाठी से लैश होकर जवेलरी दुकान लूट करने की कोशिश किया गया था एवं विरोध करने पर गोली फायर किया गया था एवं खन्ती से मारने के कारण कई लोग जख्मी हो गये थे। इस संबंध में मंझौल ओ०पी० कांड सं0 20/23, दिनांक 31.01.23 धारा- 395/ 397 भा0द0वि० के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया किया गया।

घटित घटना को गंभीरता को लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह एबं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी श्री चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु 0नि 0 हिमांशु कुमार थानाध्यक्ष बखरी,पु०अ०नि० अजीत कुमार ओ०पी० अध्यक्ष मंझौल, सशस्त्र बल बखरी थाना,सशस्त्र बल मंझौल ओ०पी० एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

गठित टीम के द्वारा सी०सी०टी०भी० फूटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद जो प्रारंभिक साक्ष्य प्राप्त हुए उस आधार पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान स्थापित किया गया जिसके आधार पर 04 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ करने पर इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, साथ ही अन्य 04 कांडों में भी इन्होंने अपनी सलिप्तता स्वीकार की है जो निम्नवत है :-

  1. तेघड़ा थाना कांड सं0 32/23, दिनांक 25.01.23 धारा-479/361 भा० द०वि० जिसमें तेघड़ा थानान्तर्गत अंसारी ज्वेलर्स के दुकान में दिनांक 24.01.23 को 200 ग्राम सोना एवं 11 किलोग्राम चाँदी की चोरी की गई थी।
  2. बखरी थाना कांड सं0 439 / 22, दिनांक 26.12.22 धारा-481 / 379 भा0द0वि० जिसमें बखरी थानान्तर्गत बंधु ज्वेलर्स के दुकान से 07 किलोग्राम नये पुराने चाँदी के जेवरात एवं 18 ग्राम सोना की चोरी की गई थी।
  3. बखरी थाना कांड सं0 357 / 22, दिनांक 13.11.22 धारा 392 भा०द०वि० जिसमें शक्ति फ़्यूल सेंटर के कलेक्शन का संग्रहा की गई राशि एक लाख नगद की राशि आँख में मिर्ची पाउडर डाल कर लूट ली गई थी।
  4. नयागाँव थाना कांड सं0 98 / 22, दिनांक 24.12.22 धारा-461 / 379 भा0द0वि० जिसमें नयागाँव थानान्तर्गत शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से 60 ग्राम सोना, चाँदी का जेवर 2 से 03 किलोग्राम और 40 हजार नगद की चोरी की गई थी।

गिरफ्तार किये गए अपराधियों के द्वारा अपनी संलिप्ता उपरोक्त वर्णित 05 कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गयी है। अन्य फिरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

बरामदगी / जप्ती :-

  1. औजार – 01 खन्ती
  2. नगद राशि – 8200 रुपये
  3. मोबाइल – 01

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-

(क.) मो० मोजसिम उर्फ शिम्हा पे० स्व० सुलेमान सा० शकरपुरा वार्ड नं0 08 थाना-बखरी जिला- बेगूसराय।

(ख) सुजीत कुमार उर्फ सुजीत सदा पे० स्व० रंजीत सदा सा० गरखौली मुसहरी वार्ड नं0 03 थाना मझौल जिला- बेगूसराय।

(ग) पंचम सहनी पे० स्व० गुनेश्वर सहनी सा० गोड़यारी वार्ड नं0 12 थाना बखरी जिला- बेगूसराय।

(घ) राजाराम पे० जानकी यादव सा० लक्ष्मणपुर कोठी, राप्ती थाना मल्हीपुर जिला-श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks