राजेश कुमार शास्त्री
डॉ0 मोहम्मद अरशद खान नें कस्बा तिलौली में सीसीटीवी कैमरा लगवाया ऐसे नेक काम पर थाना शिवनगर डिडई पुलिस नें डॉं.साहब को सम्मानित किया

सिद्धार्थनगर । ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डॉ0 मोहम्मद अरशद खान नेंलकस्बा तिलौली में एनएच 28 मुख्य मार्ग पर सात सीसीटीवी कैमरा लगवाया इस नेक काम करने के लिए थाना शिवनगर डिडई पुलिस नें उन्हे सम्मानित किया ।
अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर के द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन त्रिनेत्र ( हर घर कैमरा) के तहत श्री अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा कस्बा तिलौली के लाइव सिटी हॉस्पिटल पर 07 कैमरें डॉक्टर मोहम्मद अरशद खान पुत्र मोहम्मद अजहर खान के सौजन्य से NH 28 मुख्य मार्ग पर कैमरे लगवाये गये । क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रुप से उनको सम्मानित कर उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । पुलिस की इस पहल का आम लोग भी खुलकर स्वागत कर रहे हैं. आपरेशन त्रिनेत्र ( हर घर कैमरा) अभियान के तहत सुरक्षा के लिहाज से इन सीसीटीवी कैमरों को पुलिस जन सहयोग से चौराहों और सड़कों पर लगवाने का काम कर रही है ।