
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट क्षेत्रांतर्गत जमीन सम्बन्धी बंटवारे को लेकर हुई हत्या की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0स0 168/22 धारा 147, 148, 149, 302 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त चरण सिंह को थाना सकीट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खरगपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- मुकदमा उपरोक्त में पांच अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- चरण सिंह पुत्र दुलारे सिंह निवासी ग्राम कर्मचन्दपुर थाना सकीट जिला एटा।
बरामदगी-
- घटना में प्रयुक्त एक डंडा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- थानाध्यक्ष श्री अनुज चौहान
- का0 सचिन चौधरी
- का0 विजेंद्र सिंह
- का0 रामअवतार
- म0का0 सरिता कुमारी