
उप निरीक्षक के साथ हाथापाई के आरोप में दो गिरफ्तार।
कासगंज।थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत कादरगंज गंगा घाट पर रोहित एवं कुलदीप सहित कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे कि वहीं कमल सिंह पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम तरसी उनके बीच बिचाव में पहुंच गया उन लोगों ने आपस में लड़ने के बजाय कमल सिंह से लड़ना शुरू कर दिया , जिसपर गंगा घाट पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले पुलिस पिकेट भी पहुंच ग ई जिसकी कार्यवाही पर रोहित और कुलदीप निवासी गण ग्राम खलौरा थाना सिकन्दर पुर वैश्य उपनिरीक्षक हरवीर सिंह के साथ हाथापाई करने लगे , पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर तथा वादी कमल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने थाना सिकन्दर पुर वैश्य में मु.अ.सं.१३/२३, भा.दं.सं.की धारा ३२३/५०४/५०६/३५३ के तहत रोहित और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।