एटा विकास प्रदर्शनी के पंडाल में यातायात जागरुकता एवं हैलमेट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एटा विकास प्रदर्शनी के पंडाल में यातायात जागरुकता एवं हैलमेट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन


एटा।जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जिला कृषि एवं औधोगिक विकास प्रदर्शनी के अंतर्गत के मंच पर सोमवार को यातायात जगरूक एवं हैलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्यअतिथि प्रशासनिक एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार व यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य ने फीता काट कर उद्घाटन किया । दीप प्रज्वलन देवेन्द्र सिंह यादव बन्टी भईया, ब्लॉक प्रमुख सिकंदराऊ ने किया । इस अवसर पर एआर टीओ सत्येन्द्र कुमार ने यातायात के नियमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जान है तो जहान है । जीवन के प्रति लापरवाही न करे । हैलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग सफर के दौरान जरूर करे । ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र सिंह बन्ती ने कहा कि कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाये । तेज गति और नशे के कारण काफी दुर्घटना होती है, ऐसा न करें । कार्यक्रम के मुख्य सरक्षक राहुल गुप्त एडवोकेट ने कहा कि जीवन अनमोल है, घर परिवार और समाज का उत्तरदायित्व समझते हुए सफर के दौरान कोई गलती न करें । हमेशा यातायात के नियमों का पालन करे और करायें । मेधावृत शास्त्री ने कहा कि यातायात के नियम हमारे लिए रक्षा कवच है । इनके अलावा ई नूर मुहम्मद, राकेश गांधी,वचान सिंह शाक्य, यातायात प्रभारी आदि ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम के दौरान हैलमेट भी वितरित किये गये । इस अवसर पर मंच की तरफ से सर्व श्री अनिल गुप्ता, राजीव वर्मा एवं शैलेंद्र उपाध्याय आदि वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया
अन्त में कार्यक्रम सयोजक इबलाश खान पत्रकार ने सभी का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम में ठाकुर मनोज राठौर,अकरम खान, जुगेन्द सिंह तैराक, चन्द्रेश जेन, राकेश भदोरिया,मानपाल सिंह,अमोल श्रीवास्तव, अमन पठान, विनय यादव सहित तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks