चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। महिला के ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसके देवर पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप है। कोतवाली जलेसर के निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि हाथरस निवासी ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी का उत्पीड़न किया। यह भी आरोप है कि बेटी के देवर ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।