घर में घुसकर चांदी और मोबाइल फोन चोरी

घर में घुसकर चांदी और मोबाइल फोन चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। घर में घुसकर चोर मोबाइल, चांदी, पाजेब चुरा ले गया। हल्ला होने पर पहुंचे गृहस्वामी ने चोर को पहचान लिया। पीड़ित ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली जलेसर के गांव खेड़ानूह निवासी सत्यवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन फरवरी की रात को खेत पर पानी लगाने गए थे। पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान चोर घर में घुस आया। घर से मोबाइल, 28 हजार रुपये, दस ग्राम चांदी, पाजेब चोरी कर ले गया। पत्नी जाग गई और शोर मचा दिया। वह (सत्यवीर) घर पहुंचा। चोर को पकड़ने का प्रयास किया। वह हत्थे नहीं लग सका। चोर को भागते हुए देख लिया। पीड़ित के अनुसार गांव के नीशू ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks